शुक्रवार, 18 मार्च, 2022 का राशिफल

Last Updated 18 Mar 2022 12:31:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 18 मार्च, 2022 का राशिफल


राशिफल

मेष : कुछ नये आसारों से आपका मन उत्साहित होगा। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ नवीन कार्यो से लाभ प्राप्त होगा। बकाया धन प्राप्ति का योग बन रहा है।
जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।        
बृषभ : व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान
होगा। रोजगार में सुधार हेतु चिंता होगी।            
मिथुन : विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। आकस्मिक
कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।            
कर्क : खानपान में सावधानी बरतें। शिक्षा की दिशा में परिश्रम की आवश्यकता है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग
लायेगी।              
सिंह : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम
का पूरा लाभ प्राप्त होगा।       
कन्या : नये संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नये कार्यो से लाभ
होगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।             
तुला : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त
होगा।          
वृश्चिक : आमदनी में वृद्धि का योग है। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार
क्षेत्र में प्रगति संभव।            
धनु : अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति होगी। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। आय के
साधन सुलभ होंगे।       
मकर : घरेलू कार्यो में ब्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केंद्रित होगा। परिवार में अभिभावकों के
भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।           
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नई  घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। जीविका क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यो में अवरोध व विलंब से मन
में चिंता संभव।          
मीन : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। बिगड़े हुए संबंधों में फिर से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता
की अनुभूति करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment