Delhi University Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट आज, काउंटिंग जारी
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ (DUSU) चुनाव में कौन बाजी मरेगा, इस बात का फैसला आज हो जाएगा। आज सुबह 8.30 बजे से चुनावी मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार कड़ा मुकाबले AVBP और NSUI के बीच है।
![]() |
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में गुरूवार को आरोप प्रत्यारोप के बीच सम्पन्न हुए मतदान में 39.45 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। डू़सू चुनाव के लिए 711 ईवीएम का प्रयोग किया गया था। चुनाव के नतीजे आज यानि शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे।
मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच रहा।
अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई ने बौद्ध अध्ययन की स्नातकोत्तर छात्रा जोसलिन नंदिता चौधरी को मैदान में उतारा है, जबकि एबीवीपी की ओर से पुस्तकालय विज्ञान विभाग के छात्र आर्यन मान को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस साल डूसू चुनाव प्रचार में साफ तौर पर एक बदलाव देखा गया। वर्षों में पहली बार विश्वविद्यालय के कॉलेजों और छात्रावासों की दीवारें पोस्टरों और भित्तिचित्रों से मुक्त रहीं। इसका कारण यह रहा कि प्रशासन ने लिंगदोह समिति के दिशा-निर्देशों के तहत नियमों का सख्ती से पालन कराया।
इससे पहले गुरूवार को हुए चुनाव में मतदान को लेकर छात्रों में काफी उत्साह रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों में छात्र–छात्राओं की लंबी कतारें देखने को मिली। इस दौरान कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की सूचना भी मिली‚ जिनको तुरंत बदल दिया गया।
दोपहर ढाई बजे तक लगभग 35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान प्रमुख छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने एक–दूसरे पर मतदाताओं को प्रभावित करने और धांधली के आरोप लगाए हैं।
इस बाबत मुख्य चुनाव अधिकारी राज किशोर शर्मा ने बताया कि अब तक सात कॉलेजों से प्राप्त आंकड़़ों के अनुसार लगभग 35 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले सालों के रुझान को देखते हुए अधिकांश कॉलेजों में यही औसत रहने की संभावना है। मिरांड़ा हाउस कॉलेज में लोकतांत्रिक भागीदारी का उत्साहजनक प्रदर्शन देखने को मिला‚ जहां पांच हजार में से 60 प्रतिशत से अधिक छात्राओं ने मतदान किया।
चुनाव दो चरणों में हुए सुबह की कक्षाओं के लिए साढे आठ बजे से एक बजे तक और शाम की कक्षाओं के लिए तीन बजे से साढ़े सात बजे तक मतदान हुआ। इस वर्ष चुनाव में करीब 2,80 लाख छात्र वोट ड़ालने के पात्र थे।
हंसराज कॉलेज के छात्र सुमित सिंह ने कहा‚ ‘पिछले साल पोस्टरों से सड़़कें भर गई थीं। इस बार माहौल ताजा लग रहा है। किरोड़़ीमल कॉलेज में पहली बार वोट देने वाली अंजलि ने माहौल की तुलना बड़़े चुनावों से की। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब मैने किसी भी तरह के चुनाव में वोट दिया है। यहां इतनी सुरक्षा व्यवस्था है‚ लगभग विधानसभा या लोकसभा चुनावों जैसी। इस प्रक्रिया का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है। कानून की पढeई कर रहे छात्र कमल ने बेहतर माहौल को न्यायिक निगरानी से जोड़़ा।
उन्होंने कहा‚ ‘दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों से भ्रष्टाचार और बाहरी हस्तक्षेप पर लगाम लगाने में मदद मिली है। पिछले साल तो नतीजों पर दो महीने तक रोक भी लगा दी गई थी। इस हस्तक्षेप से दिल्ली विश्वविद्यालय की छवि सुधरी है।
| Tweet![]() |