बुधवार, 16 मार्च, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 16 मार्च, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 16 मार्च, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:30, काशी-प्रात: 06.06, कानपुर-प्रात: 06:17, पटना-प्रात: 05:58, देहरादून-प्रात: 06:26, गोरखपुर-प्रात: 06:05, लखनऊ-प्रात: 06:14 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:30, काशी-सायं 06:07, कानपुर-सायं 06:17, पटना-सायं 05:58, देहरादून-सायं 06:26, गोरखपुर-सायं 06:05, लखनऊ-सायं 06.15 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 04.40, काशी-अप. 04:21, कानपुर-अप. 04:30, पटना-अप. 04:11, देहरादून-अप. 04:34, गोरखपुर-अप. 05.16, लखनऊ-अप. 05.27 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 06:05, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05:37, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:49, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 05:29, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 06:03, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:37, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05:47। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 25, शक् संवत् 1943। फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी, सम्वत् 2078, सौर (मीन) चैत्र मास की 03, प्रविष्टें। सावान 12, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी अप. 13:39 बजे तक तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ। मघा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 00:20 बजे तक तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। धृति योग अर्धरात्रियोत्तर 02:37 बजे तक तदन्तर शूल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा।
मौसम : उत्तर एवं मध्य क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा और तापमान में वृद्धि होगी। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा।
मेष : कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है। अच्छी व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।
बृषभ : परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।
मिथुन : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। कुछ नये आय के साधन सुलभ होंगे।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन-व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह : राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
कन्या : काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी।
तुला : जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां संभव।
धनु : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दवाब बनाएंगी। कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे।
मकर : पुरानी समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।
कुंभ : शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे।
मीन : अच्छी आशाएं क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होती जाएंगी।
Tweet![]() |