मंगलवार, 15 मार्च, 2022 का राशिफल

Last Updated 15 Mar 2022 03:17:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 15 मार्च, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 15 मार्च, 2022 का राशिफल

मेष : अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। अपने इष्ट देव की आराधना करके ही नया कार्य शुरु करें। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के आसार बढ़ेंगे एवं अवरोधिक कार्य भी हल होंगे।                   
बृषभ : आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है। घरेलू कायोंर्ं की पूर्ति हेतु व्यस्तता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मृदुभाषी बनें।
मिथुन : स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। लेन-देन में सावधानी बरतें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता बढ़ेगी।      
कर्क : आंतरिक क्षमता को पहचानते हुए स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर सक्रिय करें। धार्मिक कायोंर्ं में रूचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। विरोधियों की सक्रियता संभव।                
सिंह : व्यावसायिक क्षेत्र में साधनाभाव की अनुभूति होगी।  मीडिया अथवा लेखन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से मन चिंतित होगा। घर में कुछ तनावपूर्ण वातावरण रहेगा।           

कन्या : जिम्मेदारियों की पूर्ति में बिलम्ब से मन चिंतित होगा। विषम स्थितियों के कोई महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से डरने की बजाय धैर्य व विवेक से काम लें।        

तुला : कुछ अच्छे आसार उत्साहित करेंगे। रोजगार संबंधी कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है।          
वृश्चिक : किसी प्रियजन से अचानक भेंट संभव। मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं को उजागर करने में अक्षम होंगे। संतान के भविष्य संबंधी चिंताएं मन को उद्वेलित करेंगी।               
धनु : कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। घरेलू दायित्वों की पूर्ति से व्यस्तता संभव। मन से नकारात्मकता का त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। आय-व्यय में संतुलन बनावें।             
मकर : परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।            
कुंभ : रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी।  रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। घर में किसी मेहमान के आगमन से खुशहाली रहेगी।        
मीन : रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रो में कुछ नई उमंग की अनुभूति करेंगे। नई-नई सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment