6 से 12 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 से 12 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 6 से 12 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-पुरानी बातों को भूल नये सिरे से जिंदगी शुरू करें। सुख-दुख जीवन का अंग है। अत: इसके साथ समझौता करके ही चलना पड़ता है। वर्तमान दिन संघर्ष व चिंताओं से भरे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संघर्ष व साधनाभाव के बीच कुछ नयी चुनौतियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित हों। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
वृषभ-इस सप्ताह परिवार को एकजुट रखने में ब्यस्त रहेंगे। ग्रहों की अनुकूलता लाभकारी है। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। आर्थिक व पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। व्यवहार कुशलता से संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव का कारण बन सकता है। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
मिथुन-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। पुरानी समस्याएं हल होंगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। नयी स्थितियाँ आप में नयी प्रतिभा का संचार करेंगी। संबंधियों के बीच स्पष्ट बोलना कभी-कभी हानिकारक हो सकता है। अत: थोड़ा सुधार लायें। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।
कर्क-कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संघर्ष के साथ नयी सफलताएं मिलेंगी। नकारात्मकता से घिर मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। घरेलू वातावरण छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी।
सिंह-काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कन्या-भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। बीत बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभकारी समय है। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए, क्योंकि आपके ऊपर पूरे परिवार का दारोमदार टिका है। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। आलस्य का त्याग करें।
तुला-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों में मधुरता लायें। हर स्थिति में मिनसारिता बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप नुकसान उठाते रहते हैं। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
वृश्चिक-इस सप्ताह आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। परिजनों की छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
धनु-दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने से आपकी छबि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको मजबूती से मिल रहा है। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति चिंतित होंगे। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
मकर-प्रतिभावान होने के साथ यदि एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। परिवार सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। ऐसा नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: धैर्य धारण करें। राजकीय कर्मचारियां के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए उथल पुथल संभव।
कुंभ-मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। प्रगति के नये अवसर मिलेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। परिश्रम द्वारा नयी सफलता मिलेगी। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
मीन-इस सप्ताह मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। परिवार में गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों में सौम्यता लायें। ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति की अनुभूति करेगा। आपका जुझारु स्वभाव हर समस्या का सामना करने में सक्षम है। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
Tweet![]() |