सोमवार, 7 फरवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 7 फरवरी, 2022 का राशिफल।
![]() सोमवार, 7 फरवरी, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:05, काशी-प्रात: 06:38, कानपुर-प्रात: 06:50, पटना-प्रात: 6:29, देहरादून-प्रात: 07:04, गोरखपुर-प्रात: 06:38, लखनऊ-प्रात: 06:48 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:05, काशी-सायं17:46, कानपुर-सायं 17:55, पटना-सायं 17:37, देहरादून-सायं 17:59, गोरखपुर-सायं 17:43, लखनऊ-सायं 17:52 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात:10:56, काशी-प्रात: 10:03, कानपुर-प्रात: 10:45, पटना-प्रात:10:26, देहरादून-प्रात: 10:51, गोरखपुर-प्रात: 10:33, लखनऊ-प्रात: 10:42 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 00:12, काशी-रात्रि 22:49, कानपुर-रात्रि 23:56, पटना-रात्रि 23:35, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 00:10, गोरखपुर-रात्रि 23:44, लखनऊ-रात्रि 23:54 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय माघ 18, शक् संवत् 1943। माघ शुक्ल सप्तमी, सम्वत् 2078, सौर (मकर)माघ मास की 26, प्रविष्टें। रज्जव 05, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी (07)अर्धरात्रयोत्तर 06:15 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि प्रारम्भ। अश्विनी नक्षत्र सायं 18:59 बजे तक, तदन्तर भरणी नक्षत्र प्रारम्भ। शुभ योग सायं 16:44 बजे तक, तदन्तर शुक्ल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में संचरण करेगा। भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रयोत्तर 05:16 बजे से, भानु सप्तमी, मेहती सप्तमी, सप्तमी श्यांक सप्तमी।
मौसम: पूरे उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगी। दिन का मौसम साफ होगा और अच्छी धूप निकलेगी। अलबत्ता रात्रि में ठंड व कोहरा होगा। पूरे मध्य भारत में दिन में अच्छी धूप निकलेगी। उत्तर भारत के मैदानी ईलाकों में दिन में अच्छी धूप निकलेगी।
मेष : कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव।
बृषभ : स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बनें। पुरानी बातों को भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी।
मिथुन : पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। ऐसी स्थिति में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है।
कर्क : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे।
सिंह : भविष्य सम्बन्धित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा।
कन्या : नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारनें का प्रयत्न करें। उत्सापूर्वक नई योजनाओं में सक्रीय होंगे। कुछ कठिनाइयों का समाधान होगा।
तुला: परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियन्तण्रकर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो।
वृश्चिक : किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। पुरानी बातों को स्मरण कर मन उदास होगा।
धनु : पीठ पीछ दूसरों की बुराई न करें। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। लेकिन विरोधियों की सक्रीयता भी अपेक्षित है अत: सावधान रहें। कुछ कठिनाइयों का समाधान होगा।
मकर : गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कायरे द्वारा उसकी प्रायश्चित भी करें। आलस्य व नीरसता आपकी प्रगति में बाधक हो सकती है
कुंभ : वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी। आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। मन पर नकारात्मक विचारों को प्रभावी न होंने दें।
मीन: अपने एवं परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।
Tweet![]() |