मंगलवार, 8 फरवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 08 Feb 2022 12:01:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 8 फरवरी, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 8 फरवरी, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:05, काशी-प्रात: 06:37, कानपुर-प्रात: 06:49, पटना-प्रात: 06:29, देहरादून-प्रात: 07:04, गोरखपुर-प्रात: 06:37, लखनऊ-प्रात: 06:47 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:05, काशी-सायं 05:46, कानपुर-सायं 05:56, पटना-सायं 05:38, देहरादून-सायं 06:00, गोरखपुर-सायं 05:44, लखनऊ-सायं 05:53 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वा. 11.28, काशी-पूर्वा. 11:09, कानपुर-पूर्वा. 11:18, पटना-पूर्वा. 10:59, देहरादून-पूर्वा. 11:22, गोरखपुर-पूर्वा. 11:05, लखनऊ-पूर्वा. 11:15 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01:07, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:37, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:50, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:29, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:07, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:38, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:48 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय माघ 19, शक् संवत् 1943। माघ शुक्ल अष्टमी, सम्वत् 2078, सौर (मकर)माघ मास की 27, प्रविष्टें। रज्जव 06, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी अर्धरात्रियोत्तर 06:37 बजे तक तदन्तर अष्टमी तिथि ही उदित रहेगी। भरणी नक्षत्र रात्रि 21:27 बजे तक तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ। शुक्ल योग सायं 17:06 बजे तक तदन्तर ब्रrा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मेष राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 04:09 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त रात्रि 19:19 बजे तक, श्री दुर्गाष्टमी, श्री भीष्माष्टमी, स्थायीजय  योग रात्रि 21:36 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 06:41 बजे तक।
मौसम : उत्तर एवं मध्य क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा एवं तापमान बढ़ेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फबारी और रात्रि में ठंड रहेगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में रात्रि में कोहरा बढ़ेगा।



मेष : कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।  परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।         
बृषभ : कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।         
मिथुन : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। कोई मुद्दा परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। जीविका क्षेत्र में सामान्य ब्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे।          
कर्क : बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।         
सिंह : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सुधारने का प्रयास करें। कमजोर मनोबलवश मन में शंकाओं का जन्म संभव। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।            
कन्या : घरेलू कार्यों में ब्यस्तता रहेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। अस्थिर मन मूल्यवान समय को ब्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा।         
तुला : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं है। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।           
वृश्चिक : लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। अत: दिनचर्या बदलें एवं आलस्य का त्याग करें। महत्पूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। मौमस को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।        
धनु : सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। दूसरों की आलोचना न करें।    
मकर : पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी संबंध के प्रति प्रगाढ़ता से कटुता पैदा हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।        
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों में साधनाभाव से मन परेशान होगा। बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना के साथ संलग्नता की आवश्यकता है। खान-पान में परहेज रखें। बकाया धन प्राप्ति का योग है।      
मीन : अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। आर्थिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी समस्या संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment