बुधवार, 9 फरवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 9 फरवरी, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 9 फरवरी, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:04, काशी-प्रात: 06.36, कानपुर-प्रात: 06:49, पटना-प्रात: 06:28, देहरादून-प्रात: 07:03, गोरखपुर-प्रात: 06:37, लखनऊ-प्रात: 06:47 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:06, काशी-सायं 05:47, कानपुर-सायं 05:57, पटना-सायं 05:38, देहरादून-सायं 06:01, गोरखपुर-सायं 05:44, लखनऊ-सायं 05.54 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 12.02, काशी-पूर्वा. 11:44, कानपुर-पूर्वा. 11:53, पटना-पूर्वा. 11:35, देहरादून-पूर्वा. 11:55, गोरखपुर-पूर्वा. 11.40, लखनऊ-पूर्वा. 11.50 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02:02, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:31, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:45, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:23, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:03, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:33, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01:43। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय माघ 20, शक् संवत् 1943। माघ शुक्ल अष्टमी, सम्वत् 2078, सौर (मकर) माघ मास की 28, प्रविष्टें। रज्जव 07, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी प्रात: 08:31 बजे तक तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। कृत्तिका नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 00:23 बजे तक तदन्तर रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ। ब्रह्म योग सायं 17:50 बजे तक तदन्तर ऐन्द्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। श्री हरषु ब्रह्मदेव जयन्ती (रोहताश), महानन्दा नवमी।
मौसम : उत्तर के क्षेत्रों में रात्रि में ठंड व कोहरा रहेगा। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में दिन में कई स्थानों पर अच्छी धूप होगी। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड व कोहरा होगा एवं कई स्थानों पर बर्फबारी काफी होगी।
मेष : आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता उत्पन्न न होने दें।
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। रोजगार क्षेत्र में मिल रहे नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन : दूसरो की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होंगे।
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। आवेश में कोई निर्णय न लें।
सिंह : असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन में चिंता उत्पन्न होगी।
कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे।
तुला : बीत बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा।
वृश्चिक : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। विपरीतलिंगी से आकषर्ण बढ़ेगा।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें एवं बिना वजह किसी की आलोचना भी न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।
मकर : अपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कायों में लापरवाही न करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक रंग लायेगी।
कुंभ : किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।
मीन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। श्रेष्ठजनों का लाभ मिलेगा। राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ेंगी।ार राजनीति बिल्कुल अनुचित है।
Tweet![]() |