बृहस्पतिवार, 10 फरवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 10 फरवरी, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 10 फरवरी, 2022 का राशिफल |
मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। रोजगार में आ रही समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंता होगी।
मिथुन : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। घरेलू संबंधों में कटुता न आने दें।
कर्क : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।
सिंह : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
कन्या : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।
तुला : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।
वृश्चिक : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
मकर : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। खराब संगत से दूरी बनायें दिनचर्या सुथार, समय का पूर्ण उपयोग करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।
कुंभ : सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ेंगी।
मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्ने ऊर्जावान बनायेगा।
Tweet![]() |