शुक्रवार, 26 नवम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 26 Nov 2021 12:31:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 26 नवम्बर, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 26 नवम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। समय के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें।       
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें, तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।     
मिथुन : महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।       
कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। परिश्रम का मिला-जुला संजोग का लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।       
सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।   

कन्या : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव।  
तुला : विषम स्थितियों में परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। कोई छोटी बात परिवार में तनाव का कारण बनेगी।     
वृश्चिक : भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विचार-विमर्श करें।      
धनु : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनावें।  
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरह से निर्वहन् करें। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं रहेंगी।      
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।       
मीन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी घरेलू बातों को बाहरी लोगों से न कहें। भावना से उद्वेलित मन बड़ों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment