बृहस्पतिवार, 25 नवम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 25 Nov 2021 05:29:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 25 नवम्बर, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 25 नवम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।             
बृषभ : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
मिथुन : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोध से मन खिन्न होगा। सगे-संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। माता का सहयोग मिलेगा।       
कर्क : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में अच्छे अवसर मिलेंगे।        

सिंह : आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।              
कन्या : किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बढ़ेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।        
तुला : परिवार में कोई सुखद स्थिति वातावरण को प्रफुल्लित रखेगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक ब्यस्तताएं बढ़ेंगी।          
वृश्चिक : आर्थिक क्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।          
धनु : क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करें। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में संतुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।       
मकर : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।      
कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कायार्ें के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल समय।
मीन : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधियों के बीच खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। ईष्र्या भाव को त्याग सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment