बुधवार, 24 नवम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 24 Nov 2021 12:13:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 24 नवम्बर, 2021 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।          
बृषभ : जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।      
मिथुन : बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।      
कर्क : परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।       
सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।  

कन्या : तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतुष्टि पैदा करेंगी।      
तुला : कोई छोटी सी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक : नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व जानकारों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है।           
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में  उत्साह का अभाव रहेगा।            
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन असंतुष्ट रहेगा।         
कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य  पर ध्यान दें।        
मीन : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। भावना से उद्वेलित मन संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। घर की बातों को बाहर न कहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment