मंगलवार, 9 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 09 Feb 2021 03:09:52 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 9 फरवरी, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 9 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।       
बृषभ : कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग हैं। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।       
मिथुन : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य ब्यस्तता रहेगी। किसी के कहने में आकर किसी दूसरे की आलोचना न करें।      
कर्क : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।

सिंह : कमजोर मनोबलवश मन में शंकाओं का जन्म संभव। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सुधारनेन का प्रयास करें।          
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता रहेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।      
तुला : हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं है।  परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन में चिंता संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।       
वृश्चिक : स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। लक्ष्यहीनता से जीवन अरुचिकर बन रहा है। इसे सुधारें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।     
धनु : सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कुछ अच्छे आसार उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं का आकलन करें।      
मकर : किसी संबंध के प्रति निकटता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।  
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों में साधनाभाव मन परेशान होगा। बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना की आवश्यकता है। खान-पान में परहेज रखें। बकाया धन प्राप्ति का योग है।    
मीन : आर्थिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment