बुधवार, 10 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 10 Feb 2021 03:17:21 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 10 फरवरी, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 10 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : आर्थिक लाभ के प्रबल आसार हैं। आकस्मिक यात्रा का योग है। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायार्ें में न गंवायें। अत: व्यावहारिक बने। माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।        
मिथुन : सकारात्मक सोच अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें। परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।         
कर्क : सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ  संभव। प्रतिभाआें के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कुछ भविष्य संबंधी नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।           

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। अच्छे कार्यों द्वारा परिजनों के दिल में जगह बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।        
कन्या : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निर्थक परिजनों से कुछ भावनात्मक कष्ट संभव है। अत्याधिक व्यय से मन परेशान हो सकता है।                
तुला : जरुरत से ज्यादा बोलना व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालेगा। अत: इसे सुधारें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। संवेदनशील शरीर पर ग्रहों की प्रतिकूलता संभव।           
वृश्चिक : किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार में कुछ नयी योजनायें बनेंगी।         
धनु : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। बातूनी कला एवं कर्मठता की वजह से संबंधियों का लाभ उठायेंगे। परिश्रम से लाभ का योग हैं। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।               
मकर : बीती बातों को सोचने के बजाए वर्तमान में जीयें। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे।            
कुंभ : कुछ नयी ब्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचितकर होगा।
मीन : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment