सोमवार, 8 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 08 Feb 2021 12:05:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 8 फरवरी, 2021 का राशिफल।


सोमवार, 8 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।     

बृषभ :  पुरानी बातों को भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय सम्बन्ध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।        
मिथुन : पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसे स्थिति में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य सम्बन्धित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी।       
कर्क : कोई व्यक्तिगत सम्बन्ध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय सम्बन्धों को लेकर मन चिन्तित रहेगा।
सिंह : उत्साहपूर्वक नई योजनाओं में सक्रीय होंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा।
कन्या :  पीठ पीछ दूसरों की बुराई न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ा वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। नकारात्मक विचारो को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारनें का प्रयत्न करें।    

तुला : किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियंत्रण कर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।
वृश्चिक : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। पुरानी बातों को स्मरण कर मन उदास होगा। महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।       
धनु : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है। लेकिन विरोधियों की सक्रीयता भी अपेक्षित है अत: सावधान रहें।
मकर : गलतियों को स्वीकारते हुए सम्बन्धों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसकी प्रायश्चित भी करें। आलस्य व नीरसता आपकी प्रगति में बाधक है।
कुंभ : आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। मन पर नकारात्मक विचारों को मत प्रभावी होंने दे। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी।
मीन : सन्तान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment