7 से 13 फरवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 07 Feb 2021 12:13:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 से 13 फरवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।




7 से 13 फरवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कुछ विषम स्थितियां आपके कार्यक्षेत्र मे बाधक बनेंगी। कुछ नयी आशाएं मन पर प्रभावी होंगी। कुच नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होगी। आंतरिक संतुष्टि हेतु उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।   
वृषभ-भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। आर्थिक व पारिवाकि चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। पूरे सप्ताह परिवार को एकजुट रखने में प्रयत्नशील होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।     

मिथुन-पुरानी बातों को भूल जिंदगी को नये सिरे से शुरू करें। परिवार में गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों में सौम्यता लायें। महत्वपूर्ण संबंधों में बिना वजह ईगो न पालें। किसी नयी संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।    
कर्क-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। प्रतिभावान होने के साथ यदि थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष होगा। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है।      
सिंह-हर बात को रुखे और स्पष्ट बोलना हानिकारक हो सकता है। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। परिश्रम द्वारा कुछ नयी सफलताएं प्राप्त करेंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।
कन्या-इस सप्ताह भावनात्मक रुप से एकाकीपन का एहसास होगा। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में आशाएं जागृति होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए काफी व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।    
तुला-जुझारुपन हर समस्या का सामना करने में सक्षम बनायेगा। वर्तमान समय में आपके दिन संघर्ष व चिंताओं से भरे पड़े हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधनों में व्यय अपेक्षित है। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेनंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस हो सकता है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
वृश्चिक-आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी है। अत: आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंता संभव। क्रियाशीलता को बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की  मतानेकता मन को दुखित करेगी। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
धनु-मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। किसी जरूरी कार्यवश घर से दूर रहना पड़ेगा।  
यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह संबंधों का लाभ प्राप्त करेंगे। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चले। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
मकर-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप नुकसान उठाते रहते हैं। सगे-संबंधियों की अच्छी घटनाओं को याद करें न कि खराब। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कुंभ-इस सप्ताह संघर्ष के साथ नयी सफलताओं की मंजिल पर चढ़ेंगे। नकारात्मक आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। वर्तमान ग्रहो की अनुकूलता काफी लाभप्रद है। व्यवहार कुशलता द्वारा भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ उठाएंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। स्वयं पर भरोसा रख कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण तनाव का कारण बनेगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  
मीन-चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूसरों की आलोचना करने से आपकी छबि कुप्रभावित हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment