शुक्रवार, 5 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 05 Feb 2021 12:04:15 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 5 फरवरी, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 5 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे।  किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।                
बृषभ : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आकांक्षाएं सार्थक होंगी।
मिथुन : पुरानी बातों का मलाल न करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन संभव।
कर्क : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार में आकस्मिक सफलता का योग है।

सिंह : राजनीतिक सरगर्मियां ब्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।
कन्या : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक समय का इंतजार करें।
तुला : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।
वृश्चिक : कुछ नयी सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नये कायार्ें के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।
धनु : नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये-नये विचारों पर केंद्रित होगा। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनता न आने दें।               
मकर : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नयी युक्तियां उत्पन्न होंगी। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन केंद्रित होगा। दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने से छबि खराब होगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। रोजगार में समस्याएं रहेंगी।
मीन : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। दूसरों की आलोचना न करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment