बृहस्पतिवार, 4 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 04 Feb 2021 01:47:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 4 फरवरी, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 4 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : इस कठिन समय में भी आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी। परिजनों के सहयोग से कठिन से कठिन स्थिति में हर कार्य आसान लगेगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी।           
बृषभ : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। परिजनों के साथ मधुर संवाद करें। वक्त के साथ जो हाथ से फिसल गया उस पर पश्चाताप करने से कोई फायदा नहीं है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।       
मिथुन : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु किये गये प्रयास सार्थक होंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।         
कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।               

सिंह : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।  
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। कुछ पूर्ववत् स्थितियों में सुधार के आसार बनेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांति रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : अर्थाभाव और भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। चुनौतियों का डटकर सामना करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
धनु : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। अपने उपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।       
मकर : पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। जीवन साथी के प्रति मधुरता बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है।
मीन : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति  की ओर अग्रसर होंगे। भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment