बुधवार, 3 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 03 Feb 2021 02:31:16 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 3 फरवरी, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 3 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। समय का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को सकारात्मकता की ओर केंद्रित करें। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है। सगे-संबंधियों के मध्य मधुर वाणी का प्रयोग करें।          
बृषभ : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।       
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।        
कर्क : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। अपने कल्पनाशील व महवाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने के आसार बनेंगे।

सिंह : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।      
कन्या : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा। पारिवारिक संबंधों में असंतोष की आशंका है। आपका अत्याधिक बोलना या फिर बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है।
तुला : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आधार हैं।         
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा।          
धनु : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।
मकर : किसी को छोटा न समझें। मन में नीरसता से प्रभावित रहेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।  
कुंभ: परिजनों की भी चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। जीवन साथी के साथ मधुर संवाद पर जोड़ देवे। भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ के प्रति लावरवाही ना करें।
मीन:  परिवार में किसी श्रेष्ठजन के स्वास्थ के प्रति ख्याल अपेक्षित है। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। परिवारिक जिम्मेदारियों आर्थिक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment