मंगलवार, 2 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 02 Feb 2021 12:05:27 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 2 फरवरी, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 2 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : सुंदर भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। क्षमता से आधिक व्यय मन को परेशान करेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। रोजगार में समस्याएं रहेंगी।
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव अवरोधक होगा। नये उत्साह की अनुभूति करेंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।            
मिथुन : परिवार में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। ईश्वरीय कृपा विषम स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। बीती बातों को भूल वर्तमान समय के अनुसार जीने का प्रयास करें।
कर्क : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं खद ब खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।            
सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। भविष्य के प्रति कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।              

कन्या : परिजनों का भरपूर सान्निध्य मिलेगा। बीती बातों को मूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। परिवार में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में केंद्रित होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।                
तुला : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। दूसरों में कमियों का आकलन कर ईश्वरीय आस्था पर जोर दें।                       
वृश्चिक : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।          
धनु : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। दूसरों की बात इधर से उधर न करें क्योंकि इससे आपकी छबि कुप्रभावित हो सकती है। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।             
मकर : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। दूसरों की आलोचना न करें।
कुंभ : पारिवारिक समस्याओं को हल करने हेतु मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें। समय के साथ धीरे सब कुछ सामान्य होगा। ईश्वरीय आस्था द्वारा उत्साह में वृद्धि होगी।                
मीन : बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। आर्थिक अभाव से मन परेशान होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में साधनाभाव आड़े आएगा। कुछ भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment