सोमवार, 1 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 01 Feb 2021 01:09:46 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 1 फरवरी, 2021 का राशिफल।


सोमवार, 1 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष: घर में परिजनों के साथ सानिध्य बैठाने की चेष्ठा करें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। अच्छा होगा कि खाली समय का सदुपयोग करें।   
बृषभ: किसी विपरीत लिंगी सम्बन्ध में आकषर्ण बढ़ेगा। नकारात्मक व तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। कुछ सतकर्म व सामाजिक क्रिया-कलापों के बारे में मन को केन्द्रित करें।
मिथुन: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक सम्बन्धों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।          
सिंह: ईश्वरीय आस्था में मन को केन्द्रित करें। अपनी क्षमता अनुसार लोक कल्याण के बारे में सोचें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।            

कन्या: अपनी रचनात्मक क्षमताओं को उजागर करने का यही सही समय है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जो बीत गया उसे भूलकर वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।         
तुला:  पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक सम्बन्धों में कटुता नहीं आने दें। दूसरों की बात इधर-उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।                  
वृश्चिक: असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।             
धनु: किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से सम्बन्धों मधुरता बढ़ेगी।        
मकर: कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कुछ लक्ष्यहीन जैसी दिनचर्या बीतने से मन उदासीन होगा।
कुंभ: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।              
मीन:  वर्तमान कठिन समय में परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के सुख-दुख की चिन्ता मन पर प्रभावी होगी। घर में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment