31 जनवरी से 6 फरवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 31 Jan 2021 01:40:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 जनवरी से 6 फरवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


31 जनवरी से 6 फरवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-पुरानी बातों को भूल स्वयं को सकारात्मकता की ओर केंद्रित करें। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। दायित्वो की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित रहेगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रविवार एवं सोमवार को मन घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगा। विद्यार्थीगण शिक्षा पर ध्यान दें। सीमित साधनों में अपनी दिनचर्या चलाने की चेष्ठा करें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इस स्वभाव को सुधारने का प्रयास करें।       

वृषभ-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। इस सप्ताह धैर्य से काम लें। रोजगार क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। रविवार एवं मंगलवार को मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। कठिन दौर में आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कुछ नयी शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिंताओं से भरे इस समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।     

मिथुन-बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। नये आसार से अदभुत क्षमताओं के साथ प्रदर्शन करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों को दिल से न लगायें। बुधवार एवं शनिवार को पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मन को रचनात्मक दिशा दें। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।   

कर्क- ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता के लिए संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुछ पुरानी घटनाओं को याद कर परेशान होंगे। मन को रचनात्मक दिशा में केंद्रित करें। किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचाएंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  

सिंह- हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। मन को सकारात्मक दिशा में लगायें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। आय-व्यय में संतुलन बनायें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।  

कन्या-इस सप्ताह किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। संबंधों में मधुरता के लिए बीती बातों को भूलें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक ब्यय का योग है। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   

तुला-यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। पुरानी समस्याएं हल होंगी। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। मन में नकारात्मक शंकाएं मन को परेशान करेंगी। जीवन साथी की कुछ बातें आपको परेशान करेंगी। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ भावनात्मक सम्बन्धों के लिए मन बेचैन होगा। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनकूल चलने का कष्ट करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

वृश्चिक-अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयंको अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। अब आपको परिश्रम द्वारा कुछ कर दिखाना है। कुछ अप्रिय बातें संबंधों में कटुता की आशंका है। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। सुंदर संभावनाएं मन में नयी उमंग का संचार करेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद  उत्साह की अनुभूति होगी। नित्य दिनचर्या हेतु आवश्यक साधनों की व्यवस्था हेतु मन परेशान होगा। नित्य लक्ष्यहीन दिनचर्या से मन परेशान होगा।

धनु-मन को धार्मिक कार्यों की ओर केंद्रित करें। कुछ नया करने का सुनहरा अवसर है। इसलिए अच्छा होगा कि समय का सदोपयोग करें। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। अनावश्यक समय की बर्बादी न करें। अपने और परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  

मकर-उत्साहहीन दिनचर्या से निकलने की चेष्ठा कर मन को सकारात्मक दिशा दें। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वर्तमान समय में आर्थिक संकट परेशान करेगा। यह सप्ताह कुछ उलझनों से भरा होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित करेगा। नौकरी में सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में ब्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार हैं।

कुंभ-भविष्य के प्रति चिंताएं मन को परेशान करेंगी। परिजनों के सहयोग से हर स्थिति को सहज बनाएंगे। एक साथ कई जिम्मेदारियों से बोझिल होंगे। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगा।

मीन-परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। परिवार में कुछ बातें भावनात्मक कष्ट पहुचाएंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। भौतिक परिवेश में तालमेल बिठाने में असमर्थ रहेंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभदायक होगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment