शुक्रवार, 29 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 29 Jan 2021 01:11:42 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 29 जनवरी, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 29 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के  सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
मिथुन : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। आकस्मिक नयी आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।

सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनें।
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा। दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।
तुला : नकारात्मक चिंताओं को त्याग क्षमताओं पर भरोसा रखें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बने। घरेलू वातावरण सुखद होगा।
वृश्चिक : नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता मिलेगी।
धनु : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
मकर : संबंधों में मधुर संवाद से अच्छी छबि बनायें। बीती बातों का भूलने की चेष्ठा करें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन को रचनात्मक व सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।
कुंभ : परिजनों के सुख-दुख को लेकर मन चिंतित होगा। परिजनों के मध्य एकजुटता बनाये रखने का प्रयास करें। कुछ आर्थिक कठिनाइयां संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।
मीन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। परिवार में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ का ख्याल रखें। कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment