बृहस्पतिवार, 28 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 28 Jan 2021 12:00:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 28 जनवरी, 2021 का राशिफल।




बृहस्पतिवार, 28 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है।
बृषभ : सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नयी महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी।
मिथुन : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। नयी महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध उत्पन्न होगा।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
सिंह : समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। सगे-संबंधियों की भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।

कन्या : अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुरानी बातों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं उद्वेलित करेंगी।
तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध के प्रति कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। कार्यों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।
वृश्चिक : संबंधियों के बीच थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता हेतु मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।
धनु : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंताएं बढ़ेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को परेशान करेगा। घर में खुशहाली रहेगी।
मकर : आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंता होगी। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा लग सकता है। घर में बैठे-बैठे बोरियत होगी।
कुंभ : अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ भी नया न कर पाने में असमर्थता मन को परेशान करेगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। जीवन साथती का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद कटु वाणी से संबंधों में छबि खराब हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक बनेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment