शुक्रवार, 18 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 18 Sep 2020 02:19:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 18 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 18 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।   
बृषभ : आमदनी में वृद्धि का योग है। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव।        
मिथुन : नशीले पदार्थों का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे। अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन एकाकी की अनुभूति करेगा।         
कर्क : रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केंद्रित होगा। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित रहेंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे।        

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिंतित होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।     
कन्या : अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। बिगड़े संबंधों में फिर से प्रगाढ़ता बढ़ेगी।          
तुला : कुछ नवीन कार्यों से लाभ संभव। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बकाया धन प्राप्ति का योग है। कुछ नये आसार मन को उत्साहित करेंगे। संबंधों में कटु वचन न बोलें।      
वृश्चिक : अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। रोजगार में सुधार हेतु मन चिंतित होगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति संभव।       
धनु : कुछ कठिनाइयों एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।   
मकर : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में थोड़ा परिश्रम की आवश्यकता है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।      
कुंभ : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।    
मीन : नवीन संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नये कार्यों से लाभ संभव। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment