24 से 30 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 24 May 2020 01:43:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 से 30 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


24 से 30 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।   
वृषभ-एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। नये दायित्वों की वृद्धि से मन  उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। अवरोधित कार्यों के समाधान होने के आसार बनेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव। किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे।     
मिथुन-इस सप्ताह सगे-संबंधियों से भावनात्मक अपेक्षाओं को लेकर प्रभावित रहेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर व्याकुल होंगे। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में लिये निर्णय से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव।  राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी। भौतिक सुख-साधनोंकी लालसा बढ़ेगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।  
सिंह-इस सप्ताह उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य केप्रति सतर्क रहें। राजनीतिज्ञ भविष्य को लेकर दुविधाग्रस्त होंगे। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लान्छन से बचें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।  
कन्या-इस सप्ताह विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। आर्थिक चिंताएं रहेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होगी।       
तुला-इस सप्ताह मन ढ़ेर सारी चिंताओं से ग्रसित होगा। भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। हीनता को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए केंद्रित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति न होने से चिंता रहेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी। 
वृश्चिक-भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।  
धनु-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। व्यावसायिक व्यस्तता से महत्वपूर्ण जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा।
रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। दूसरों की प्रगति से हीनता न आने दें। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-कुछ नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। भावनात्मक रिश्तों एव प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। घर में मांगलिक आयोजन संभव। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा छवि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अच्छी भावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेहसे सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। राजनीतिज्ञों के लिए वातावरण अनुकूल होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी व्यस्तता रहेगी। नये आसार आप में अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। 
मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आर्थिक अभाव से चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति को लेकर मन में चिंता संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लाोकप्रियता बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगोंसे सलाह लें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार प्रसन्न होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment