सोमवार, 25 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 25 May 2020 01:07:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 25 मई, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 25 मई, 2020 का राशिफल

मेष : कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक अथवा नीजी जरूरतों में व्यय के योग है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता रहेगी।
बृषभ : निराश को छोड़कर समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। आलस्य का त्याग करें। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध से मन परेशान होगा।    
मिथुन : निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन नए-नए कल्पनाओ की शैर करेगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार है।       
कर्क : हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।  कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा।     
सिंह : कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। किसी निकटस्थ संबंध से लाभ के आसार बनेंगे। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नये लक्ष्यो में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।       

कन्या : नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। प्रियजनो से प्यार, उपहार व सम्मान के योग है। निकटस्थ संबन्धों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे।
तुला : कभी धूप कभी छांव यही जीवन है उससे न घबराएं। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। संबंधों मे कुछ खट्टा-कुछ मीठा दोनों का एहशास होगा।    
वृश्चिक : अच्छी योजनाएं महत्पूर्ण दायित्व पूर्ति में सहायक होंगी। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वन्चित होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहशास होगा। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। बिद्यार्थियो के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      
मकर : अच्छा होगा कि अपने मन को सकारात्मक दिशा देवें। काल्पनिक जीवन से परे यर्थात् के धरातल पर सकारात्मक लक्ष्य का निर्धारण करें। जीवन में लक्ष्यहीनता व निराशा दोनों ही घातक है।     
कुंभ :  किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन चिन्तित होगा। सम्वेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है अत: खराब प्रबृति के व्यक्तियो से दूरी बनावें।  
मीन : आय-ब्यय मे असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार क्षेत्र मे कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी।शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र मे सफलता के योग है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment