बिहार के भोजपुर में AK-47 समेत अन्य हथियारों के साथ दो को किया गिरफ्तार, लोगों से करते थे जबरन वसूली
Last Updated 14 Sep 2025 09:03:45 AM IST
बिहार पुलिस ने शनिवार को भोजपुर जिले के शाहपुर इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एके-47 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
![]() |
उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान पिस्तौल, रिवॉल्वर और 76 कारतूस भी जब्त किए।
पुलिस की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में दोनों को गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी क्षेत्र के लोगों से जबरन वसूली कर रहे थे।
| Tweet![]() |