बृहस्पतिवार, 16 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 16 Jan 2020 12:39:41 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 16 जनवरी, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 16 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे।      
बृषभ : गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। अपनी दिनचर्या को सुधार कर सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मक को न पालें।    
मिथुन : खराब संगत से दूरी बनायें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।    
कर्क : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को सकारात्मक दिशा दें।              
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति होगी। मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव अवरोधक होगा।         

कन्या : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृिद्ध होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।        
तुला : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।      
वृश्चिक : परिवार में सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी।    
धनु : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी।  
मकर : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।   
कुंभ : भौतिक जगत की चकाचौंध आप प्रभावित होंगे। अच्छी आशाओं से क्रियाशील होंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
मीन : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेगें।  कार्यों की अत्याधिकता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।  क्षमता से अधिक व्यय से चिंतित होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment