बुधवार, 15 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 15 Jan 2020 12:45:29 AM IST

जानए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 15 जनवरी, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 15 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।         
बृषभ : सुंदर अभिलाषाएं मन में प्रसन्नता लाएंगी। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।       
मिथुन : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।     
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी। रोजगार में लाभ की स्थिति रहेगी।      

कन्या : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।  पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां रहेंगी।      
तुला : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। अपने भविष्य को लेकर मन में चिंता व उदासी हो सकती है। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। 
वृश्चिक : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग न करें। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।      
धनु : सगे-संबंधों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी।    
मकर : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन में उत्साह की कमी होगी। पारिवारिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।      
कुंभ : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे।   
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं को नियंत्रण करें। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment