शुक्रवार, 17 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 17 Jan 2020 04:27:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 17 जनवरी, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 17 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : पारिवारिक अथवा निजी जरुरतों में व्यय का योग है। कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु उद्वेलित करेगा। इधर-उधर की बातों को छोड़ अपने कर्तव्यों पर केंद्रित हों। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा।         
बृषभ : नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बने। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित करेगा। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।         
मिथुन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कभी सुख तो कभी दुख से न डरें। निकट  संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी।            
कर्क : संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है। अत: ध्यान रखें। खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। मन नयी कल्पनाओं की सैर करेगा। किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा तीव्र होगी।   

सिंह : सगे-संबंधों में कुछ खट्टा-कुछ मीठा दोनों का एहसास होगा। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। कुछ नई प्रतिभाएं परिलक्षित होंगी। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता मिलने का पूर्ण योग है।        
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। समय अच्छा है परन्तु इधर की बात उधर करने से आपकी छबि को नुकसान पहुंच सकता है।      
तुला : बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोजगार में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है। थोड़ा धैर्य एवं संयम से कार्य करें।      
वृश्चिक : अच्छी योजनाएं में आलस्य का त्याग करें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति में सहायक होंगे। निराश छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केंद्रित करें।     
धनु : निकट संबंधों में भावनात्मक सहयोग मिलेगा। उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। बहुत ही अच्छा समय आ गया है। अत: मन लगाकर परिश्रम करें। विद्यार्थियो के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      
मकर : नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।       
कुंभ : किसी निकट संबंधी से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान मिलने का योग है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।      
मीन : आर्थिक पक्ष के प्रति मन में चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ उठायेंगे। आय-व्यय में असंतुलन से मन परेशान होगा। रोजगार क्षेत्र मे कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment