शनिवार, 18 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 17 Jan 2020 11:24:32 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 18 जनवरी, 2020 का राशिफल


शनिवार, 18 जनवरी, 2020 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:14, काशी-प्रात: 06:45, कानपुर-प्रात: 06:58, पटना-प्रात: 06:37, देहरादून-प्रात: 07:14, गोरखपुर-प्रात: 06:46 लखनऊ-प्रात: 06:56 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:48 काशी-सायं 05:31, कानपुर-सायं 05:39, पटना-सायं 05:22, देहरादून-सायं 05.41 गोरखपुर-सायं 05:27, लखनऊ-सायं 05:36 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.53, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01.25, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.38, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01.17, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01.52, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.25, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01.36 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 12:36, काशी-अप. 12:16, कानपुर-अप. 12:26, पटना-अप. 12:07, देहरादून-अप. 12:31, गोरखपुर-अप. 12:13, लखनऊ-अप. 12:23 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय पौष 28, शक् संवत् 1940। माघ कृष्ण नवमी, संवत् 2076, सौर (मकर) माघ मास की 06, प्रविष्टें। जमादि-उल-अव्वल 22, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ कृष्ण पक्ष नवमी अर्धरात्रियोत्तर 04:00 बजे तक तदन्तर दशमी तिथि शुरु। स्वाति नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 00:16 बजे तक तदन्तर विशाखा नक्षत्र शुरु। धृति योग अप. 12:26 बजे तक तदन्तर शूल योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में ही संचरण करेगा। अन्वष्टका।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फबारी और कोहरे का प्रकोप रहेगा। उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में भी ठंडक रहेगा। उत्तर एवं उत्तर-मध्य क्षेत्रों में कई स्थानों पर बदली व हल्की वष्रा संभव। बढ़ेगा। उत्तर-मध्य व पूर्वोत्तरीय क्षेत्रों में बदली के साथ हल्की वष्रा संभव।

मेष : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। नये लक्ष्य व नये कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।      
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। सामाजिक संबंधों में ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा।  
मिथुन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।   
कर्क : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: इसमें सुधार लायें। महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही न करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।   
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
कन्या : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन सुदृढ़ होगा। कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।     
तुला : निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित होगा। अभिभावको एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। घर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहेगा।  
वृश्चिक : आवेश में आकर कोई कार्य न करें। नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। प्रिय ब्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।  
धनु : सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।       
मकर : महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। अपने मर्यादा व पद का ख्याल करते हुए अपने उच्छृंखल मन पर नियन्तण्ररखने का प्रयास करें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।       
कुंभ : प्रतिभाओं पर भरोसा रख महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित हों। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण कायरें की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।     
मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। आय के नये रास्ते सुलभ होगें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment