19 से 25 जनवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 19 Jan 2020 03:20:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 से 25 जनवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


19 से 25 जनवरी, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल


मेष-नई स्थितियों से नई प्रतिभा उजागर होगी। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों का लाभ प्राप्त करेंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य संबंधित कुछ आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण से कठिनाइयां संभव। परिवार में व्यय का योग है।
वृषभ-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। दायित्वों की पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंतित होगा। जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मकता से अभावग्रस्त होगा।

मिथुन-इस सप्ताह दूसरों की आलोचना करना छोड़ दे तो जल्द प्रगति कर सकते हैं। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। दुबिधाएं एंव शंकाए मन से निकालें। अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त कर सकेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
कर्क-सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन केंद्रित होगा। पुरानी  समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने मे असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।
सिंह-महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। मिलनसारिता से संबंधों को प्रभावित न होने दें। बुद्धिमत्ता से सभी स्थितियों का सामना कर लेंगे। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण से गरिमा घट सकती है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन में चिंता संभव। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करेंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।   
कन्या-संघर्ष के साथ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन समस्यओं का सामना करेंगे। बिद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। परिवार में कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों को सौम्य बनायें।  सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन परेशान होगा। भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।  रचनात्मक कायार्ें से लोकप्रिय होंगे। अभिावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  
तुला-पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के भावनात्मक सहयोग से हर स्थिति सामना कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी किंतु पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति समय से करें। परिवार को एकजुट रखने में तत्पर होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन शांति से परिपूर्ण होगा। हौसले द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों को काफी ब्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।  
वृश्चिक-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। भविष्य के प्रति नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न होंगी। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चले। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। उच्चस्थ संबंधों के बल पर हर स्थिति में विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। 
धनु-दूसरों की आलोचना करने से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: ऊर्जा के साथ तत्पर रहें।
मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।
मकर-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: गिले शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है। हड़बडी व जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है,  जिससे आप अक्सर नुकसान उठाते हैं। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। 
कुंभ-ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरी क्षमता के साथ कार्यरत रहें। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। सोमवार व बुधवार को सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें।  गंभीर स्वभाव से भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी आयेगी। 
मीन-कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से तामसी प्रवृति बढ़ेगी। पुरानी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी किंतु यह वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है। जीवन में जल्द ही कठिनाइयों का सामना होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment