सोमवार, 20 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 20 Jan 2020 12:10:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 20 जनवरी, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 20 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।
बृषभ : अत्याधिक भावुक्ता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।
मिथुन : अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय का सकारात्मक दिशा में लगावें। कार्य क्षेत्र में नये आसारों से उत्साहित होंगे। भावुक्ता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुचा सकतीं है।    
कर्क : आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी।  उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता को बढ़ाएगा।
सिंह : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आपमें दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा।   

कन्या : असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।
तुला: पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारें में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए ब्याकुल होगा।  
वृश्चिक : जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा देवें।  भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं।  
धनु : मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नये उर्जा की अनुभूति करेगा। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।      
मकर : महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में बृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा में निखार आयेगा।    
कुंभ : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा।      
मीन :  भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिन्तित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment