मंगलवार, 21 जनवरी, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 21 जनवरी, 2020 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 21 जनवरी, 2020 का राशिफल |
मेष : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा।
बृषभ : दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
कर्क : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।
सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। इसे सुधारें। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।
तुला : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। नैतिक-अनैतिक के बारेमें सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल नहीं बिठायेगा।
वृश्चिक : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।
धनु : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीनता न आने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा और स्थान परिवर्तन का भी योग है।
मकर : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ : महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे परन्तु आवेश में लिये गये निर्णय से हानि भी संभव।
मीन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। किसी बड़ी योजना के प्रति केंद्रित होंगे।
Tweet![]() |