बुधवार, 22 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 22 Jan 2020 02:45:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 22 जनवरी, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 22 जनवरी, 2020 का राशिफल


मेष : दुबिधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।  
बृषभ : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। 
मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। 
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति होने के आसार हैं।

कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।   
तुला : संतान संबंधित दायित्व सार्थक होंगे। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। 
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता के लोगों से निकटता बढ़ेगी।
धनु : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।    
मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। गैर सांस्कारिक कार्योंं की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।      
कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन नें स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। 
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment