बृहस्पतिवार, 23 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 23 Jan 2020 12:22:27 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 23 जनवरी, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 23 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।       
बृषभ : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी।  
मिथुन : महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में आपको  व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 
कर्क : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में बढ़ेगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।  

सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मक को न पालें।  
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। पिता के सहयोग से मुश्किल दिनों में राहत मिलेगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से मन प्रभावित होगा।
तुला : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।    
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी।      
धनु : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मकर : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है।      
कुंभ : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।  
मीन : नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।  आवेश पर नियंत्रण रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment