24 से 30 नवम्बर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 24 Nov 2019 12:14:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 से 30 नवम्बर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल।


24 से 30 नवम्बर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

मेष-अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।   
वृषभ-एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। कोई लंबी दूरी की यात्रा का योग है। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।    

मिथुन-इस सप्ताह आपका मन भावनात्मक अपेक्षाओं को लेकर प्रभावित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी प्रणय संबंध कोलेकर व्याकुलता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख मिल रहे अवसरों का लाभ उठायें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक होगा।    
सिंह-इस सप्ताह उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें।  राजनीतिज्ञ थोड़ा भविष्य को लेकर दुबिधाग्रस्त होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से  चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें। 
कन्या-इस सप्ताह विषम परीस्थितियों में धैर्य अथवा संयम से काम लें। विद्यार्थियों के लिऐ ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। कुछ आर्थिक चिंताएं बढ़ती नजर आ रही है। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता से प्रगति संभव। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।      
तुला-इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का भरपूर ख्याल रखें। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था हेतु केंद्रित होंगे। भविष्य संबंधी नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव एवं अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
वृश्चिक-भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मांगलिक कार्य हल होंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग हैं। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें।  
धनु-पुरानी सभी समस्याओं के समाधान होने के आसार प्रसन्न रखेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति के लिए मन में चिंताएं रहेंगी।
कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। दूसरों की प्रगति से हीनता न पालें। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-सत्त्माजिक एवं पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन की तैयारी जोरों पर होगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन संबंधी व्यस्तता बढ़ेगी। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ के प्रति सावधानी अपेक्षित है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञो से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। 
मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। अत्यधिक आर्थिक अभाववश मन में चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। संतान संबंधी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति को लेकर मन में चिंता संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment