सोमवार, 25 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 25 Nov 2019 12:24:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 25 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 25 नवम्बर, 2019 का राशिफल

मेष: पारिवारिक अथवा निजी जरुरतों में व्यय के योग हैं। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता बढ़ेगी। कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगा।      
बृषभ: सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। आलस्य का त्याग करें। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध से मन परेशान होगा। निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें।   
मिथुन: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मन नए-नए कल्पनाओं की शैर करेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।       
कर्क: कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।     

सिंह: किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नए लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। कार्य क्षेत्र में सम्बन्धों का भरपूर लाभ मिलेगा। किसी निकटस्थ संबंध से लाभ के आसार बनेंगे।      
कन्या: निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। कभी धूप कभी छाँव यही जीवन है उससे न घबराएं। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। प्रियजनो से उपहार व सम्मान मिलने का योग है।
तुला: संबंधों में कुछ खट्टा-कुछ मीठा  दोनो अहसास होगा। कभी धूप कभी छाँव यही जीवन है उससे न घबराएं। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा।    
वृश्चिक: प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अच्छी योजनाएं महत्पूर्ण दायित्व पूर्ति में सहायक होंगी।     
धनु: उत्साहपूर्ण सुखद समय का अहसास होगा। निकटस्थ सम्बन्धों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      
मकर: काल्पनिक जीवन से परे यर्थात् के धरातल पर सकारात्मक लक्ष्य का निर्धारण करें। जीवन में लक्ष्यहीनता व निराशा दोनों ही घातक है। अच्छा होगा कि अपने मन को सकारात्मक दिशा दें।    
कुंभ: संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं। अत: खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं।   
मीन: आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिन्तित होगा। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आय-व्यय में असंतुलन से मन प्रयत्नशील होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment