शनिवार, 23 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 23 Nov 2019 03:15:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 23 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


शनिवार, 23 नवम्बर, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:49, काशी-प्रात: 06:20, कानपुर-प्रात: 06:33, पटना-प्रात: 06:12, देहरादून-प्रात: 06:48, गोरखपुर-प्रात: 06.21, लखनऊ-प्रात: 06:31 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05.24, काशी-सायं 05:07, कानपुर-सायं 05:16, पटना-सायं 04:58, देहरादून-सायं 05:18, गोरखपुर-सायं 05:03, लखनऊ-सायं 05:13 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:04, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:39, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:50, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03.30, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04.02, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03.38, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03.48 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03.20, काशी-अप. 02.57, कानपुर-अप. 03:08, पटना-अप. 02.48, देहरादून-अप. 03.16, गोरखपुर-अप. 02.55, लखनऊ-अप. 03.05 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 01, शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी, संवत् 2076, सौर (वृश्चिक) मार्गशीर्ष मास की 08, प्रविष्टें।  रवि-उल-अव्वल 24, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी प्रात: 06:24 बजे तक तदन्तर द्वादशी तिथि शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:43 बजे तक उदित रहेगी तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि शुरु। हस्त नक्षत्र अप. 02:46 बजे तक तदन्तर चित्रा नक्षत्र शुरु। प्रीति योग प्रात: 09:40 बजे तक तदन्तर आयुषमन योग शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 06:16 बजे तक तत्पश्चात  सौभाग्य योग शुरु। चन्द्रमा कन्या राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 01:47 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। उत्पन्न एकादशी व्रत वैष्णवों का, द्वादशी तिथि क्षय।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ठंडा होगा किंतु उत्तर के मैदानी इलाकों एवं मध्य-उत्तर में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम साफ होगा। पश्चिमोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में बदली और बर्फ गिरने की आशंका है।

मेष : कार्यक्षेत्र में समुचित उर्जा की अनुभूति होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। नयी आर्थिक प्रगति के लिए मन प्रयत्नशील होगा।        
बृषभ : नयी रुचि नये व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी। घर में कुछ नये दायित्वों की सार्थकता हेतु मन पर दवाब बनेगा। भौतिक आकांक्षाएं मन प्रभावी होंगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है।      
मिथुन : नयी योजनाओं को अन्जाम देने के लिए उच्च मनोबल के साथ आप तत्पर होंगे। नई आशंकाएं मन को परेशान करेंगी। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय खुद मे सुधार लाने का प्रयास करें 
कर्क : आकस्मिक किसी यात्रा की योजना बन सकती है। रचनात्मक व सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा।    
सिंह : व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। घर में खुशहाली होगी।        
कन्या : आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। कद व गरिमा के अनुकूल  व्यावहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें। 
तुला : अपनी भावुकता पर नियंतण्ररखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। नये कार्यो की तलाश जारी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव।         
वृश्चिक : भौतिक आकांक्षाओं को नियंत्रित कर परंपरा व मर्यादा का पालन करें। राजकीय कर्मचारियों के लिये नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में नये लाभ के अवसर मिलेंगे। 
धनु : सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। स्वास्थ व परिवार दोनों को लेकर मन परेशान होगा।
मकर : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। अच्छी भावनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु संबंधियों के बीच अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। कुंभ : अत्याधिक व्यस्तता व परिश्रम से मन में नीरसता संभव। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना करना व्यक्तित्व पर कुप्रभावी होगी। भौतिक आकांक्षों से प्रभावित होंगे।     
मीन : आर्थिक सुधार के अवसर बनेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। हर क्षेत्र में संघर्ष से मन परेशान होगा। राजनीतिज्ञों की तीव्र सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment