शुक्रवार, 22 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 22 Nov 2019 12:08:59 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 22 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 22 नवम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। पिछले दिनों उत्पन्न हुए व्यावसायिक अवरोध का हल ढूंढने में केंद्रित होंगे। किसी पुराने मित्र की मध्यस्तता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा।          
बृषभ : अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कठिनाई का अभास होगा।  अच्छा अवसर मन को उत्साहित करेगा।         
मिथुन : परिजनों व मित्रों का सनिध्य मन को प्रसन्न रखेगा। कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार बनेंगे। आंतरिक रचनात्मक गुणों को पहचानते हुए सही दिशा व लक्ष्य पर केंद्रित हों।       
कर्क : कमजोर मनोबलवश लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर भावनात्मक असन्तोष पैदा होगा। किसी नई दिशा में रुचि बढ़ेगी। भौतिकता से प्रभावित रहेंगे।         
सिंह : कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रात होगा। मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केंद्रित हों।

कन्या : प्रतिभा व आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओ के प्रति आशान्वित करेगा। वाणी पर नियंत्रण रखते हुए संबंधों को मधुर बनाने की चेष्टा करें। धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं पूर्ण करेंगे।    
तुला : ईश्वरीय आस्था से हर स्थिति पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परम्पराओ व संस्कारों कें प्रति आस्था बढ़ेगी। घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
वृश्चिक : समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। परिजनों के दुख-सुख के प्रति मन में चिंता संभव। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। दूसरों से आलोचनातमक व्यवहार न करें।  
धनु : अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। मांगलिक आयोजनों में सम्मलित होंगे।   
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मिलनसारिता के कारण संबंधों में विस्तार होगा। कर्तव्य व जिम्मेदारियों से घिरा मन अपनी कल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करें।
कुंभ : अपनी आंतरिक बातों को परिजनों के समक्ष व्यक्त करें। नई स्थितियां नई प्रतिभाओं का संचार करेगी। प्रयासरत् क्षेत्र में मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी होगी।      
मीन : पूर्वत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ के आसार हैं। परिजनों से भावनात्मक सहयोग का अभाव महसूस होगा। निर्थक हीन भाव एवं कुछ साथ के प्रगतिशील लोगों से ईर्ष्या भाव ठीक नहीं है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment