बृहस्पतिवार, 21 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 21 Nov 2019 04:59:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 21 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 21 नवम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : पेशे संबंधी कोई यात्रा में अवरोध संभव। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ अच्छे आसारों से मन प्रफुल्लित होगा। शिक्षार्थियों के लिए विशेष लाभ का समय है। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
बृषभ : योजनाओं सुचारु रूप से क्रियान्वित करें। अर्थाभाववश चिंता संभव। सगे-संबंधों में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। आय-व्यय पर संतुलन बनाने की चेष्ठा करें। स्वयं पर भरेासा करें।
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन हतोत्साहित होगा। सगे-संबंधियों के प्रति नयी शिकायतें संभव। किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन उत्साहित होगा। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी।   
कर्क : कोई नई जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। किसी परिजन से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन ईश्वरीय आस्था की ओर केंद्रित होगा। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।
सिंह : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में प्रगति संभव। पद-प्रतिष्ठा में सफलता मिलने के आसार हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।      

कन्या : समस्याओं के समाधान हेतु मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कायार्ें के प्रति आलस्य न करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित न हों। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक व्यय से मन परेशान होगा।  
तुला : नाजुक संबंधों में संतुलित व्यवहार व मधुर वाणी का प्रयोग करें। कोई हितैषी बिगड़े हुए संबंधों में सुधार करायेगा। किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन परेशान होगा। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित होगा।    
वृश्चिक : सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधियों का सहयोग मिलेगा। रोजगार संबंधी कोई नयी योजना बनेगी। विरोधियों की प्रबलता से कुछ कठिनाइयां संभव। 
धनु : आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयत्न करें। आलस्य का त्याग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। नये समीकरण लाभकारी कार्य क्षमता के परिचायक होंगे। प्रणय संबंधों में बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मकर : कोई नई जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में प्रगति संभव।
कुंभ : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे। नियोजित कार्यकुशलता प्रगति के लिए आशान्वित करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अवरोधित कार्य हल होंगे। 
मीन : क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकार हो सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन जुटाने में केंद्रित होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment