सोमवार, 15 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 15 Apr 2019 06:00:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 15 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 15 अप्रैल, 2019 का राशिफल

मेष: समाजिकता व परिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाना पड़ सकता है। बिगड़े हुए सम्बन्धों में सुधार की आवश्यकता है।     
बृषभ: कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। ध्यान रहे कि कोई भी महत्वपूर्ण सम्बन्ध विगड़ने न पाएं।  विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लान्छन के योग हैं।     
मिथुन: मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। 
कर्क: प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु सम्बन्धों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।    
सिंह: महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। उच्चस्तरीय सम्बन्धों से निकटता का लाभ मिलेगा।

कन्या: महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।    
तुला: कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें है। सम्बन्धों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। नई दिशा में आपकी योजना आपकों उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।  शिक्षा में लापरवाही न बरतें। 
वृश्चिक: किसी सम्बन्ध में प्रगाढ़ता निजी सम्बन्धों में कटुता पैदा कर सकती है। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। रोजगार मे परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।
धनु:  कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा होगा कि परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन  करना ही उचित रहेगा।    
मकर: आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। किसी प्रणय सम्बन्ध को लेकर मन दुबिधा में रहेगा। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसमें बदलाव लाएं।  
कुंभ: अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में कठिनाइयों से सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाइयों का बोध हो सकता है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगो से दूर रहें।   
मीन:  सम्बन्धों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम बरतें। थोड़ा अर्थाभव मन को परेशान कर सकता है। चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment