14 से 20 अप्रैल, 2019 का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 से 20 अप्रैल, 2019 का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 14 से 20 अप्रैल, 2019 का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। अपने मन को सकारात्मक दिशा दें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता को बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य संबंधी आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर में व्यय के योग है।
वृषभ- बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं हासिल करेंगे। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्ततापूर्ण समय होगा। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्योंं में आलस्य का त्याग करें।
मिथुन- मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव।
कर्क- एक तरफ पारिवारिक वातावरण में कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनो के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। परिवार सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।
सिंह- इस सप्ताह संघर्ष के साथ नई सफलताएं मिलेंगी। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। सगे-संबंधियों के बीच अलगाव जैसी स्थिति से अवसादित हो सकते हैं। अत: हर स्थिति में मिलनसारिता द्वारा संबंधों को न प्रभावित होने दें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। भाग्य का अनुपम सहयोग बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।
कन्या- नई स्थितियों से नई प्रतिभा का संचार होगा। परिवार में अपने कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों में सौम्यता लायें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कायार्ें से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
तुला- किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण तनाव का कारण बन सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्योंं को हल करने में प्रयत्नशील होंगे। ईरीय आस्था से मन शांति की अनुभूति करेगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों को काफी ब्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।
वृश्चिक- दूसरों की आलोचना करने जैसी भूल से आपकी छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। राजनीतिज्ञों की पकड़ मजबूत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
धनु- इस सप्ताह कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच का रोजगार की दिशा में पूर्ण लाभ उठाएंगे।
सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्योंं में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी नई संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
मकर- पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिलेशिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। व्यवहार कुशलता से संबंधियों का लाभ मिलेगा। हड़बडी व जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप अक्सर नुकसान उठाते रहते हैं। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय होगा। जीवन साथी का ख्याल रखें।
कुंभ- वर्तमान में परिस्थितियों के साथ समझौता करके ही चलें । प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन में चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करेंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मीन- आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये-नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं सोमवार अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अन्जाम देने लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यो के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
Tweet![]() |