शुक्रवार, 12 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 12 Apr 2019 03:50:46 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 12 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 12 अप्रैल, 2019 का राशिफल

मेष : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का का ऐहशास करेंगी। रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। लाभकारी सम्बन्धों की नजदीकियां पैदा होंगी।
बृषभ :  सन्तान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दो का प्रयोग सम्बन्धो में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन गलत निर्णय ले सकता है।      
मिथुन :  कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। जीविका क्षेत्र मे मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में रहत मिलेगी। नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।    
कर्क : पूर्वाग्रहवश मन में सम्बन्धों के प्रति नकारात्मक को न पालें। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। भबिष्य सम्बन्धी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकतीं है।   

सिंह : पुराने समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिऐ लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 
कन्या : भावनात्मक अभिव्यक्ति सम्बन्धों मधुरता बढ़ेगी। सुन्दर राजनीतिज्ञो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।   
तुला : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार है। निकटस्थ संबन्धो में मधुर वाणी का प्रयोग करें। अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।      
वृश्चिक : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेगी। किसी पुराने सम्बन्ध मे विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।      
धनु : भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है।  दूसरो की आलोचना न करें। उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रो मे एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।
मकर : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनो से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। नए सम्बन्धो मे प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कुंभ : सामाजिक संबन्धों मे सन्तुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा। शासन-सत्ता के दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ होंगे। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको छत्साति करेंगी।     
मीन : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा।  किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment