Darbar First Look: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म ‘दरबार’ का फर्स्ट लुक जारी

Last Updated 09 Apr 2019 11:53:32 AM IST

सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म ‘दरबार’ का पहला लुक मंगलवार को जारी किया गया।


रजनीकांत की अगली फिल्म ‘दरबार’ का पहला लुक जारी

पोस्टर से लग रहा है कि एआर मुरुगदास के निर्देशन वाली फिल्म पुलिस पर आधारित हो सकती है।      

पोस्टर में आकर्षक पंचलाइन ‘‘आप फैसला करो कि आप मुझे अच्छा-बुरा चाहते हो या खराब।’’ पोस्टर में आईपीएस की कंधे पर लगने वाली पिन, हथकड़ी, बंदूकें और पुलिस का एक कुत्ता भी है।      

इसके अलावा पोस्टर में रजनीकांत चश्मा लगाए और दाढी में नजर आ रहे हैं।      

 

पहले लुक में मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया दिख रहा है जिससे लग रहा है कि कहानी किसी पश्चिमी महानगर पर आधारित हो सकती है। इससे पहले मुरुगदास की एक्शन फिल्म ‘थुप्पक्की’’ भी मुंबई पर आधारित थी। जनीकांत और मुरुगदास पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।    

दरबार पोंगल के मौके पर जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

भाषा
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment