गिरते-गिरते बचीं प्रियंका, निक ने संभाला

Last Updated 08 Apr 2019 01:41:00 PM IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में कहीं घूमने गई थीं वहां वे लड़खड़ाकर गिरने वाली थीं लेकिन उनके पति निक जोनस ने उन्हें पकड़ लिया और गिरने से बचा लिया।


एक वीडियो में निक और प्रियंका एक गली में हाथों में हाथ पकड़कर चल रहे थे। काली ड्रेस पहने प्रियंका प्रशंसकों का अभिवादन करने में व्यस्त थीं, इसी बीच प्रियंका अचानक से फिसल गईं।लेकिन ऐसे मौके पर निक उनके साथ थे। उन्होंने प्रियंका को अपनी बाहों में पकड़ लिया और प्रियंका संभल गईं जिसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कान और फिर हंसी आ गई।

यह उन मौकों में से था जिनके कारण निक और प्रियंका सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाले सेलीब्रिटीज बन गए।

पिछले दिसंबर जोधपुर में हुई उनकी शादी ने दुनियाभर की मीडिया का ध्यान खींचा था। यह जोड़ा हाल ही में 'जोनस ब्रदर्स' के सिंगल 'सकर' में दिखा था।


आईएएनएस
लॉस एंजेलिस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment