अक्षरा और अभिमन्यु बेटे अबीर की कस्टडी के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। वहीं, काजोल की एंट्री उनकी लाइफ में एक बड़ा ट्विस्ट लाने का काम करेंगी।
 |
राजन शाही के शो " ये रिश्ता क्या कहलाता है" में काजोल का स्पेशल अपीयरेंस होने वाला है। इस शो में वह 'द ट्रायल' की 'नोयोनिका सेनगुप्ता' बनकर आने वाली हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु बेटे अबीर की कस्टडी के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। वहीं, काजोल की एंट्री उनकी लाइफ में एक बड़ा ट्विस्ट लाने का काम करेंगी।
हाल ही में शो का प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें अक्षरा एक वकील से कोर्ट में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। पेपर ऊपर-नीचे हो जाने की वजह से अक्षरा, वकील पर गुस्सा निकालती हैं। वह कहती हैं कि यह एक बड़ी गलती है। उनके बेटे की कस्टडी का सवाल है, इसलिए वह भूल नहीं कर सकती हैं। इस बीच शो में काजोल की जबर्दस्त एंट्री होती है। वहीं, अक्षरा को उन पर भी गुस्सा निकालते देखा जा सकता है। मगर शो के अपकमिंग एपिसोड में काजोल, अक्षरा की मदद करते हुए नजर आने वाली हैं। शो के फैंस ने जब से इस शो में काजोल की झलक देखी है, तब से वे आने वाले एपिसोड को लेकर काफी उत्साहित हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल' रिलीज हो गई है। वहीं, एक्ट्रेस 'लस्ट स्टोरी 2' में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही कृति सेनन के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'दो पत्ती' में उनके साथ स्क्रीन साझा करती दिखने वाली हैं।
| | |
 |