कई फिल्मों में साउथ और बॉलीवुड स्टार्स ने एक साथ काम किया है फिल्म इंडस्ट्री को हिट फिल्में दी हैं. इस लिस्ट में रोबोट, दृश्यम और आरआरआर जैसी फिल्में शामिल हैं.
__1481198727.jpg) |
'जवान' के साथ एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर्स और साउथ सुपरस्टार्स एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. 'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, प्रियामणि और विजय सेतुपति अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे। इससे पहले भी कई फिल्मों में साउथ और बॉलीवुड स्टार्स ने एक साथ काम किया है फिल्म इंडस्ट्री को हिट फिल्में दी हैं।
फिल्म 'रोबोट' में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय नजर आए थे। यह फिल्म 1 अक्टूबर 2010 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 23.84 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं साउथ कलाकार धनुष ने फिल्म 'रांझणा' में सोनम कपूर के साथ काम किया। उनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई और फिल्म ने 60.35 करोड़ कमाया था।
सुपरस्टार प्रभास ने फिल्म 'साहो' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर थीं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री पसंद आई और इस एक्शन रोमांटिक ड्रामा ने 142.95 करोड़ का बिजनेस किया। इसके अलावा सलमान खान और आयशा टाकिया की फिल्म 'वांटेड' साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में साउथ के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज विलन के रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और 60.24 करोड़ का कलेक्शन भी किया था।
बात करें अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' की तो वह साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ साउथ की ख़ूबसूरत एक्ट्रेस श्रेया सरन भी नजर आई थीं। 'दृश्यम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी परफॉर्मेंस दी थी और वर्ल्डवाइड 107.87 करोड़ रुपए कमाए थे. आलिया भट्ट, अजय देवगन के साथ जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म साल 2022 में पर्दे पर रिलीज हुई और सिर्फ इंडिया में ही 936 करोड़ का कारोबार कर लिया। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1236 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
'पोन्नई सेल्वन' में ऐश्वर्या राय, चियान विक्रम और प्रकाश राज जैसे सुपरस्टार्स ने एक साथ काम किया। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई और इसने वर्ल्डवाइड 490 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं इसके दूसरे हिस्से ने भी अच्छा परफॉर्म किया और बॉक्स ऑफिस पर 345 करोड़ का कलेक्शन किया था।
| | |
 |