ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड से टेस्ट मैच खेलेगा अफगानिस्तान
Last Updated 27 Jul 2024 10:03:08 AM IST
अफगानिस्तान सितम्बर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलेगा। यह एकमात्र टेस्ट भारत के ग्रेटर नोएडा में खेला जाएगा, जो कि अफगानिस्तान का घरेलू मैदान भी है।
![]() ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड से टेस्ट मैच खेलेगा अफगानिस्तान |
क्रिकइंफो के अनुसार यह अफगानिस्तान का कुल 10वां जबकि 2024 में तीसरा टेस्ट होगा।
इसके अलावा यह ग्रेटर नोएडा में भी पहला टेस्ट मैच होगा।
यह टेस्ट मैच 9 से 13 सितम्बर के बीच होने की संभावना है।
इसके लगभग एक महीने बाद 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड का भारत दौरा शुरू होगा।
| Tweet![]() |